Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सुरेश चंद्र हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नगरिया में तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुए सुरेश चंद्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व सुरेश चंद्र अपने बेटों देवेंद्र और जितेंद्र के साथ खेत से लौट रहे थे, तभी गांव के ही अजय पाल, आकाश, उमेश चंद्र, रविंद्र और हरिश्चंद्र ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पीड़ित की पत्नी इंद्रवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जो बाद में हत्या की धाराओं में तब्दील हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमेश कुमार, हरिश्चंद्र और अजय पाल को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। अन्य दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |