Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः लेखपाल पर पांच हजार रुपये लेकर नाम दर्ज न करने का आरोप, डीएम से की शिकायत


बीसलपुर।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी मुकेश कुमार भटनागर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर हल्का लेखपाल सतीश राणा पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 161 की खतौनी में उसका नाम दर्ज नहीं हो पाया था। इस कार्य के लिए लेखपाल सतीश राणा ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की थी। पैसे देने के बावजूद न तो नाम दर्ज किया गया और न ही रकम वापस की गई। कई बार संपर्क करने के बावजूद लेखपाल टालमटोल करता रहा और अंततः पीड़ित का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया।अब लेखपाल का तबादला पूरनपुर हो गया है। मुकेश भटनागर ने जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |