शाहबाद: भीतरगांव, मंगोली वासियों के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक! सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने का दिया सुझाव
June 22, 2025
शाहबाद। सोशल मीडिया पर आए दिन होने वाली पोस्टों पर अंकुश लगाने व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने मंगोली व भीतर गांव के लोगों के साथ एक बैठक की और लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने का सुझाव भी दिया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आपत्ति जनक पोस्ट करने से एक तरफ में समाज में अशांति पैदा होती है, वहीं माहौल बिगड़ने का भी अंदेशा रहता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य सोशल मीडिया पर अथवा किसी भी प्रकार से आपत्तिजनक टिप्पणियां या पोस्ट करता है तब किसी भी कीमत पर उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस बैठक में भीम आर्मी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासंघ, भारतीय किसान मोर्चा आदि से जुड़े लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने का सुझाव दिया गया। बैठक में जयपाल, अनुभव शर्मा भाजपा, विहिप नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता, करनसिंह, शांतिप्रसाद,सुंदरलाल,अनूप सभासद , महावीर सभासद, रामफूल पूर्व सभासद, रामकिशन पूर्व सभासद, बसंत कुमार, राजीव ,ओमप्रकाश आदि लोग रहे।
