Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गुवाहाटी में एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा


असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट कैंसल होने पर यात्री भड़क गए। आरोप है कि हैदराबाद के लिए जाने वाले विमान को एयर इंडिया की तरफ से बिना नोटिस अचानक कैंसिल कर दिया गया जिसके बाद रात करीब 11 बजे नाराज लोगों ने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। लोग नारेबाजी करने लगे।

यात्रियों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भी 2 घंटे लेट हो गई। एयर इंडिया ने यात्रियों को पैसे वापस करने की पेशकश की लेकिन यात्रियों ने ये पेशकश ठुकरा दी और हैदराबाद पहुंचाने की मांग करने लगे। बीमार बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों सहित अन्य यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर गुस्सा जाहिर किया।

बता दें कि इससे पहले रविवार सुबह हिंडन एयरपोर्ट से गोवा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी तकनीकी खराबी के कारण अचानक टेकऑफ रोककर रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने हवाई अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया था। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयर इंडिया को टैग कर अपनी नाराजगी जताई और रिफंड की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |