Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: बच्चों को लोक गीतों से जोडने का अहम प्रयास- लोकगायक प्रदीप मौर्य


जायस/अमेठी।जायस बहादुरपुर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा में समर कैंप 2025 के अंतर्गत क्षेत्रीय गायन एवं लोकगीतों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लोकसंस्कृति से जोड़ना और लोकविधाओं के प्रति उनमें जागरूकता पैदा करना रहा इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष सत्र में प्रसिद्ध लोकगायक प्रदीप मौर्य ने बच्चों को विभिन्न लोकगीतों की विधाओं जैसे आल्हा, विरहा, कजरी, सोहर आदि से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों के समक्ष अपने जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी परंपरा, पहचान और इतिहास का अभिन्न हिस्सा हैं राजकीय इंटर कालेज फुरसतगंज के पूर्व प्रधानाचार्य राम आसरे वर्मा ने भी लोकगायन की बारीकियों पर चर्चा की और छात्रों को इन विधाओं के ऐतिहासिक एवं सामाजिक पक्षों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र कुमार, प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार, डॉ. बी.आर. अंबेडकर फाउंडेशन अमेठी के संस्थापक सन्त प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार मिश्रा,संतोष कुमार मौर्य, ओपी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए और लोकगीतों को सीखने की इच्छा भी जताई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |