Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 77 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, पांच रेफर


अमेठी । जरौटा गांव में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 77 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान पांच बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें इलाज के लिए संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया। सोमवार को संग्रामपुर सीएचसी की आरबीएसके टीम डॉ. आरिफ इकबाल, डॉ. अनीता गौड़ और पैरामेडिकल स्टाफ बृजेश यादव ने जरौटा गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में 77 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान पांच बच्चों में त्वचा संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें संग्रामपुर सीएचसी रेफर किया गया। डॉ. आरिफ इकबाल ने बताया कि जरौटा गांव में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में जिन पांच बच्चों में त्वचा संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें बेहतर उपचार के लिए संग्रामपुर सीएचसी भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |