Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कुशीनगरः प्राकृतिक खेती करने से किसानों को मिलेगा दूरगामी लाभ


मथौली बाजार/कुशीनगर। बुधवार को मोतीचक ब्लॉक के तीन गांवों मथौली, नरायनपुर और अजीज नगर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिक कृषक संवाद गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत मथौली कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया कुशीनगर के विशेषज्ञ डॉ अरुण प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों से प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के अवयव, उत्पादों जैसे जीवामृत, बीजामृत, घांजीवमृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। प्राकृतिक खेती के मुख्य घटक देशी गाय के प्रजातियों जैसे गिर, साहीवाल, गंगातीरी, हरियाणा आदि के बारे में किसानो को बताया गया और प्राकृतिक खेती के दूरगामी लाभ के बारे में बताया गया। मृदा परीक्षण के तरीको और फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसन्धान के डॉ वाई पी भारती ने गन्ने में रोग और कीट प्रबंधन, क्षेत्रीय अनुसन्धान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ गंगा राज ने सब्जियों में गैर रासायनिक विधि से रोग और कीट नियंत्रण के बारे में बताया गया। इस गोष्ठी में एडीओ एजी विनय कुमार सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक विनीत सिंह, सुनील कुमार टीएसी ऋषिराज, कुलदीप नारायण, एटीएम जय गोविन्द सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक वर्मा एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |