बीसलपुरः आठ दिन से रहस्यमय ढंग से लापता तीन नाबालिग, पुलिस तलाश में जुटी
June 22, 2025
बीसलपुर। ग्राम नगीपुर अखौला के मजरा मझिगवां से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून की सुबह लगभग 9 बजे तीन बच्चेकृश्रीकृष्ण (13 वर्ष), मोहित (12 वर्ष) पुत्रगण भूपराम और धर्मपाल (12 वर्ष) पुत्र रामदीनकृअचानक घर से लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें संभावित ठिकानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।अंततः परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब गहनता से जांच में जुटी हुई है और हर संभावित दिशा में तलाश जारी है।
.jpg)