Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एनकांउटर का भय! पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फंस गया बदमाश, गिरफ्त में आते ही लगा रोने


जब मौत सामने हो..और लगे अब एनकांउटर हो ही जाएगा तो अब बदमाशों के मन की स्थिति को आसानी से समझ सकते हैं। ऐसा ही नजारा यूपी के हापुड़ में देखने को मिला। हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में आधी रात को पुलिस वालों के हाथ में पिस्तल देख बदमाश को एनकांउटर का भय सताने लगा। बदमाश पुलिसवालों के सामने रोने लगा और हाथ जोड़ गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ में तमंचाधारी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जैसे ही पुलिस ने इस बदमाश को दबोचा तो वह पुलिस की गिरफ्त में आते ही रोने लगा। रोते हुए बदमाश ने पुलिस से माफी मांगी उसके बाद घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस देर रात करीब डेढ़ बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ पुलिस को नजर आया। पुलिस को देखते ही इस युवक ने मौके से भगाने के लिए पुलिस पर फायर कर दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनोज बालियन की पुलिस टीम बदमाश को घेर कर जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ देख घायल बदमाश ने रोना शुरू कर दिया और पुलिस से माफी मांगने लगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |