Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी सतर्क, जनसुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार! खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी ने किया अलर्ट जारी


उत्तराखंड । आगामी दिनों में बागेश्वर जिले में वर्षा और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और जनहित में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जिले के कई इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, विद्युत, जल संस्थान, स्वास्थ्य, राजस्व, नगर निकाय और पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में तत्परता से कार्य करते हुए आम जनता की मदद के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, साथ ही सभी आवश्यक मशीनें, राहत सामग्री और कार्मिकों को मौके पर तैनात किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले का आपदा नियंत्रण कक्ष 24Û7 सक्रिय है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए तैयार है। आमजन को कोई भी समस्या हो तो वे तुरंत स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र और जनजागरूकता अभियान को तेज करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों तक समय रहते सूचना पहुँचे और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |