Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दोगुनी करें


प्रतापगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 दिनांक 29.05.2025 सें 12.06.2025 तक आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम में विकास खण्ड बिहार के ग्राम सभा पंचमहुआ, ऐमाजाटूपुर, नामदेवपुर, ब्लाक लालगंज में ग्राम सभा भोजपुर, पिछौरा, गोड़वा तथा विकास खण्ड़ कालाकांकर में ग्राम सभा तिवारीपुर, ठंकहव एवं कियानवां में विशेष कृषि संगोष्ठी एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम गोड़वा में आयोजित कृषि संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा किसानों को विभाग की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के हित में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर किसान न अपनी आय दोगुनी कर सकते है बल्कि किसी को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते है। ग्रामसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में उद्यान विभाग सुरेन्द्र कुमार पाल प्रा0ग्रु0-सी0 एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप0-बी0, प्राविधिक सहायक ग्रुप0-सी0, राजकीय कृषि बीज भण्ड़ार प्रभारी तथा बी0टी0एम0ध्ए0टी0एम0 एवं जनप्रतिनिधि में सम्बन्धित ग्राम प्रधान विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ0 एन0के0 सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह, डॉ0पी0के0 सिंह, डॉं0 ए0के0 सिंह, डॉ0 प्रेसजीत देवनाथ, डॉ0 एम0पी0 सिंह एवं डॉ0 यतेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों पशुपालन एवं खरीफ में धान की सीधी बुवाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। नवीनतम खेती करने की जानकारी दी गयी। जनपद में दिनांक 08.06.2025 को विकास खण्ड सदर के ग्राम सभा रामपुर गौरी, सराय बहेलिया, पूरे मोहन, राम नगर, पूरे भैया, जगदीशपुर, इशीपुर, देकाही एवं मझलाहा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025‘ का आयोजन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |