अमेठीः अनावश्यक बाहर न निकलना हीटवेव से बचाव
June 15, 2025
अमेठी। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में किया गया।इस मेले में 57 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें 4 गर्भवती महिला भी शामिल हैं । लैब के तहत 4 गर्भवती सहित 16 मरीजों की जांच की गई ।सभी मरीजों को मुफ्त दवा दी गई साथ में सभी मरीजों को ओआरएस का घोल पीने के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मरीज देख रहे डॉक्टर सुशील शुक्ला ने परामर्श के रूप में स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को हीट वेव से बचने के लिए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बाहर निकालने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत पड़ती है और अनावश्यक रूप से बाहर निकलना भी नहीं चाहिए बहुत आवश्यकता पड़ती है तो सनस्क्रीन के साथ ही निकले। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट आनंद कुमार मिश्रा, स्टाफ नर्स चंदन सिंह लैब टेक्नीशियन काजल नायक, एएनएम अर्चना देवी आशा बहू अनारकली वह आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।
