Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखंडः मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक


उत्तराखंड। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति/जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम ऋण-जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को जून की तिमाही तक इसमें कम से कम पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक, प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा को कर्मी, स्यांकोट और जखेड़ा दूरस्थ गाँवों में मिनी बैंक खोलने के प्रस्ताव भेजने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 में समय पर प्राप्त करने पर भी बल दिया गया। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने एनआरएलएम, एनयूएलएम, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, पीएमईजीपी, पर्यटन सहित सभी सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने और केसीसी कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन में अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले बैंकों को इस समीक्षा बैठक में सम्मानित भी किया गया। एनआरएलएम,सीसीएल बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट ऋण वितरण के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बागेश्वर तथा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खरही खांकर शाखा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, महाप्रबंधक अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक मनोज सिंह, डीडीएमनाबार्ड गिरीश पंत सहित रेखीय विभाग अधिकारी व बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |