Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः आंगनबाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का डीएम ने किया निरीक्षण


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कल उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संरक्षित एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित जागृति माइक्रो इन्टरप्राइजेज आंगनबाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई शहबाजपुर गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीसी एनआरएलएम से प्रतिदिन पोषाहार उत्पादन की जानकारी ली तथा उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए एवं उत्पादित पोषाहार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण हेतु नियमित रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पोषाहार उत्पादन इकाई पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाए तथा गुणवत्तापूर्ण पोषाहार का उत्पादन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोषाहार उत्पादन इकाई पर मौजूद समूह की महिलाओं से भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषाहार उत्पादन के लिए कच्चे माल के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि पोषाहार बनाते समय शुद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पोषाहार उत्पादन से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक वितरण के संबंध में पूरी प्रक्रिया की जानकारी डीसी एनआरएलएम से ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इकाई परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |