Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार आलमबाग लंगड़ा फाटक के निकट हुई मुठभेड़


लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस ने घराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की तो एक लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लगी जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला । पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया तो उसकी पहचान जिला बदर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर अनीश के रूप में हुई, जिसपर 22 मुकदमे दर्ज हैं । घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस दूसरे साथी की तलाश में जुटी है आलमबाग पुलिस को बुधवार तड़के मुखबिर खास से सूचना मिली कि लंगड़ा फाटक की तरफ से दो बाइक सवार वाजपेई चैक के रास्ते मवैया की तरफ जा रहे हैं । पुलिस टीम ने लंगड़ा फाटक के निकट ग्राहम बेल मोड पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का इशारा किया । पुलिस का इशारा देख भागने के प्रयास में बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई । इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर मौके से भाग निकला । पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया । पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश सआदतगंज के वजीरबाग स्थित शाही बाड़ी मस्जिद का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर जिला बदर अपराधी अनीश है । पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश के पास से एक तमंचा समेत दो कारतूस, बाइक व एक मोबाइल फोन और लूट के 6 सौ रूपये बरामद हुए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |