लखनऊः अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति घायल
June 18, 2025
लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र के कन्नौसी पुल निकट स्कूटी सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया।इस हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। घायल महिला के भाई ने मानक नगर थाने पर शिकायत कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुंदर नगर आलमबाग कृष्णा नगर निवासी संतोष श्रीवास्तव पुत्र स्व रमाशंकर श्रीवास्तव के अनुसार उसकी बहन ममता श्रीवास्तव अपने पति राजीव श्रीवास्तव के साथ अपनी स्कूटी से पारा रोड से आलमबाग की ओर जा रही थी अभी कन्नौसी पुल के निकट पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल पति पत्नी को नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा हैं।भाई की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरे के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी हैं।
.jpg)