Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सहकार भारती द्वारा सहकारिता से समृद्धि संगोष्ठी का आयोजन किया गया


लखनऊ। सहकार भारती जिला पीलीभीत द्वारा सहकारिता से समृद्धि संगोष्ठी का आयोजन आर्या इंटर कालेज पूरनपुर मे सम्पन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनेन्द्र पाल सागर के द्वारा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द दुबे प्रदेश महामंत्री सहकार भारती रहे ।विशिष्ट अतिथि विभाग सयोजक दिग्विजय सिंह रहे ।प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे नें सहकारिता से समृद्धि पर विचार ब्यक्त किया सहकारिता से समृद्धि आएगी हमें सहकारिता को जन जन तक ले जाना हैं ।सहकारिता के भाव से हम स्वालम्बी भी बनेगे और विकसित भारत का निर्माण होगा। पूरे भारत मे एक मात्र सहकार भारती ही सहकारिता के लिए समाजिक संगठन है जो सहकारिता के आयामों के लिए कार्य करता हैं। हमें एक जुटता के साथ कार्य करना हैं। संगोष्ठी को चीनी मिल के जी. एम. व प्रबंधक तेज बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष हरिराम गौतम व महामंत्री प्रदीप शर्मा आदि नें भी अपने विचार साझा किए ।

कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह संगठन प्रमुख नें किया कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर व परमपूज्य डॉ. हेडगेवार जी सर संघ चालक जी व श्रद्धेय लक्ष्मण राव इनामदार जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारम्भ हुआ । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद व आभार मुनेन्द्र पाल सागर नें ब्यक्त किया ।

उपस्थिति श्रीमती संगीता सिंघल महिला प्रमुख त्रिभुवन शर्मा संजय गुप्ता प्रबंधक व नवनीत मिश्रा शेर सिंह नत्थू लाल पाण्डेय जिला कबइ प्रमुख श्री कैलाश गुप्ता जी पर्व संघचालक जसवंत सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता व क्षेत्रीय बंधु व भारी संख्या मे माताए व बहने उपस्थिति रही सफलतम कार्यक्रम के लिए जिला सहकार भारती की सभी आगंतुक जनों का ह्रदय से धन्यवाद सहित आभार ब्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |