Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी के मुखिया के निर्देशन में मनाया पार्टी कार्यालय पर छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती


प्रतापगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार व माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी आह्वान पर छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज कोल्हापुर रियासत के शासक थे, इनका शासनकाल 1894 से 1922 तक था। इस अवधि में इन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किये। नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम इन्होंने ही शुरू की थी।

इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, वरिष्ठ नेता अनिल यादव, गुलफाम खान, जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक, वासिक खान, जावेद अख्तर, जिला सचिव सफात अहमद, अब्दुल हई, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, शहरे आलम, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, संजय यादव, राजीव विश्वकर्मा, अहमद अली, मानवेन्द्र पटेल, विकास यादव, रईस अहमद, अनुज यादव, अनाम अहमद, शाश्वत यादव, जावेद अकबर, विनोद यादव, आदम अली कुरैशी, प्रदीप यादव, अनिल कुमार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |