Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजियाबाद में मुरादनगर पुलिस थाने के गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या


गाजियाबाद जिले के मुरादनगर पुलिस थाने के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाने के गेट पर बुधवार रात रवि शर्मा( 35 वर्ष) को हमलवरों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार, मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा बुधवार रात 10 बजे रास्ते से कार निकाल रहा था। इस दौरान रवि शर्मा का अजय और मोंटी से कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने रवि शर्मा अपने परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा। थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रवि शर्मा की थाने के बाहर गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अजय चौधरी और मृतक रवि एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि गांव की एक लड़की से रेप के मामले में अजय चौधरी को 6 माह पहले मुरादनगर पुलिस ने जेल भेजा था। 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि अजय चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात गांव में कार हटाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। अजय अपने दोस्तों को लेकर पिस्टल निकाल लाया। पहले गांव में मारपीट की और फायरिंग की। इसके बाद विवाद थाने तक जा पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी अजय अपने साथियों के साथ पहले से ही थाने के गेट पर खड़ा था। उसने रवि को देखते ही ताबड़तोड़ गोली बरसा दी।

रवि के भाई विकास शर्मा ने रोते बिलखते हुए पुलिस को बताया कि रात में मेरे बड़े भाई रवि शर्मा का गांव के ही अजय चौधरी और मोंटी से कार हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने पहले गांव में मेरे भाई के साथ मारपीट की। फिर हमारे घर पर आकर घर के बाहर फायरिंग की। जब मैं अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने में पहुंचा। इससे पहले भी हमने पुलिस को कॉल कर बुलाया था। हम थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे थे। वहां मोंटी और अजय थाने के गेट पर खड़े थे। दोनों ने देखते ही पिस्टल से रवि पर गोली चलानी शुरू कर दी। अंधेरा था और मैं पुल की तरफ भाग निकला। दोनों ने कई राउंड फायरिंग की। आकर देखा तो भाई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। हमने पुलिस को बताया भी था कि हमलावरों को पकड़ लो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |