Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई लोग एक पुलिसवाले को जमीन में गिराकर मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो आजमगढ़ का है, जिसे छह जून को रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में मार खाते दिख रहे पुलिसकर्मी थाना प्रभारी हैं। पुलिस के लोग दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए थे। हालांकि, उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ बेहरमी से पुलिस के साथ मारपीट की। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मामला आजमगढ़ के बरदह थाने का है। यहां के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें 8 से ज्यादा लोग उन्हें खेत में गिराकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। भीड़ ‘मार डालो’ की चीखें लगाती दिख रही है।

घटना छह जून की है। बर्रा गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। इस विवाद को सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें प्रभारी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम समेत कई नाम शामिल हैं। दो डंडे और एक बोरी ईंट के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी फिलहाल घर पर बेड रेस्ट पर हैं। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |