लखनऊः मोबाइल विवाद में थाने के भीतर तक झगडते जा पहुंचे युवक युवती, एफआईआर दर्ज
June 18, 2025
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने के बाहर से एक चैंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि जिसमें एक युवक और युवती सरेआम एक-दूसरे से मारपीट करते हुए थाने के अंदर तक घुस गए। यह पूरी घटना सोमवार को हुई बताई जा रही है और इसे थाने के बाहर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वहीं वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक और युवती एक-दूसरे पर जमकर हाथ-पैर चला रहे हैं। मारपीट के दौरान युवती कई बार जमीन पर गिरती भी दिखी, लेकिन उसने युवक को नहीं छोड़ा और लगातार उससे उलझती रही, यह दोनों लड़ते हुए ही सीधे थाने के गेट से अंदर दाखिल हो गए। वहीं गोमतीनगर इंस्पेक्टर के अनुसार, यह विवाद मोबाइल को लेकर शुरू हुआ था, दोनों एक-दूसरे को पिछले सात सालों से जानते हैं और सोमवार को हुए इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
