अमेठी। चक रोड से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर मंगलवार को उस समय हमला हो गया, जब टीम एसडीएम की अगुवाई में माधोपुर गांव पहुंची थी। दबंगों ने महिलाओं और पुरुषों को लामबंद कर टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी को चोटें आईं, वहीं शिकायतकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। माधोपुर निवासी भोलानाथ सिंह के खेत तक जाने वाले चक रोड पर टीन शेड रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। कई बार शिकायत के बाद मंगलवार को एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। टीम में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद मौजूद थे। जैसे ही टीम ने टिन शेड हटाने की प्रक्रिया शुरू की, ग्रामीणों ने हमला कर दिया। राजस्व टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हमले के बाद पूरा राजस्व अमला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में हमलावरों की पहचान की जा रही है। भोलानाथ सिंह ने बताया कि मेरे खेत तक जाने वाले रास्ते और अन्य कई सरकारी जमीन पर उदयभान सिंह और अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसको हटाने के लिए राजस्व टीम गई थी। उन लोगों ने मुझे भी मारा और टीम पर हमला किया है।
अमेठीः कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार घायल
June 18, 2025