लखनऊः पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई एक करोड़ की चोरी, चोरों ने खाए ड्राई फ्रूट्स और चिप्स, करोड़ों के जेवर-नकदी लें हुए फरार
June 18, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप मालिक के घर में करीब एक करोड़ रुपये की बड़ी चोरी हुई हैं। बता दें कि चोरों ने घर से पुश्तैनी और नए जेवर नकदी और कीमती साड़ियों समेत कई सामान चुराकर फरार हो गए। वहीं चैंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने चोरी के दौरान घर में रखे ड्राई फ्रूट्स और चिप्स का भी लुत्फ लिया। वहीं यह घटना उस वक्त हुई जब पेट्रोल पंप मालिक दुर्गेश कुमार मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु गए हुए थे। मंगलवार देर रात जब वे अपने घर खरगपुर जागीर लौटे, तो उन्हें मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। घर के अंदर घुसने पर हर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, और अलमारियों व बेड बॉक्स से सारा कीमती सामान गायब था। वहीं दुर्गेश कुमार मिश्रा जिनके सीतापुर रोड पर मिश्रा ब्रदर्स नाम से पेट्रोल पंप हैं बताया कि उनके घर में करीब एक करोड़ रुपये के पुश्तैनी और नए जेवर रखे थे, लगभग 3 लाख रुपये नकद भी घर में मौजूद थे, जो चोरों ने चुरा लिए। चोरों ने घर को बहुत बारीकी से खंगाला और कीमती साड़ियों के साथ-साथ एक स्पीकर भी अपने साथ ले गए। वहीं इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब परिवार लंबी छुट्टी पर था,हालांकि पुलिस मामले में कड़ी जांच पड़ताल कर रही हैं।
