अमेठीः जिला अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट की मौत! नम आंखों से दी विदाई
June 18, 2025
अमेठी। संयुक्त जिला अस्पताल में लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मनीष कुमार गुप्ता कानपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालात में सुधार न होने से बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में मृतक मनीष के पुत्र का निधन होने से मनीष इस दुख को सहन करने में कमजोर शवित हो रहे थे। बुधवार की सुबह मनीष की देहावसान की खबर अस्पताल पहुंचे से लोग स्तब्ध रहे है। ओपीडी के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्सा अधीक्षक ने दो मिनट का मौत रखकर मृतक की आत्मा के को शांति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से करते हुए पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। इस दौरान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी अग्रवाल, डॉ पीतांबर कनौजिया, शुभम पांडेय, डॉ लाइक, डॉ प्रणव गौतम,डॉ प्रणव गौतम, डॉ पीके पांडेय,डॉ हनुमान प्रसाद,डॉ. विवि सिंह सहित समस्त स्टाफ नम आंखों से विदाई दी।
