Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप


उन्नाव। जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र में  दोपहर दो बजे तीन बदमाशों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। गोपीनाथपुरम मोहल्ले में कुसुम श्रीवास्तव अपनी 86 वर्षीय मां मुन्नी देवी और नौकरानी विमला के साथ घर में मौजूद थीं।बदमाश घर में घुसकर धमकी देते हुए 45 हजार रुपए नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के और नौकरानी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और गंगाघाट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। टीमें तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। फील्ड यूनिट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।थाना प्रभारी पी के मिश्र के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |