Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: सड़क हादसे में 2 की हुई मौत


उन्नाव। जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने कई लोगों को टक्कर मार दी है। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार पुरवा - मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास सुबह दस बजे मौरावां की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रहे बाइक सवार को भी रौंद दिया।

साथ ही बगल से निकल रहे ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय आशीष और उनके बेटे 10 वर्षीय अंशुमान की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दंपत्ति अपने सुसराल जा रहा था।इसके बाद डंपर चालक ने पुरवा से सवारियां लेकर मौरावां जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती में जा घूसा। जिसमें ई-रिक्शा चालक अमन अवस्थी निवासी मझखोरिया ,उर्मिला निवासी कठार, सबा निवासी मियां टोला, पुरवा शगुन निवासी नरपति खेड़ा, बारासगवर, जामिलूंन निशा व इनकी दो बेटियां अलसिफा, अल्फिया निवासी मुहल्ला मसवानी, पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल अमन अवस्थी और अंशुमान को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार राम शंकर, सीओ अजय कुमार सिंह और कोतवाल अमरनाथ यादव अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। डॉक्टर ने घायल अमन और ममता को एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया गया। ममता को परिजन केजीएमयू लखनऊ लेकर गए है।

पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |