शुकुलबाजार: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
June 19, 2025
शुकुलबाजार /अमेठी। थाना मुख्यालय से दो सौ मीटर की दूरी अंबेडकर तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में बाइक सवार राम नेवाज उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी भीखन शाह का पुरवाऔर दूसरे राम श्री उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गडेहरी थाना मोहनगंज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार से जिला अस्पताल रेफर किया गया था जिसमें राम नेवाज की अधिक रक्तस्राव होने के कारण बाद में मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार पिकअप की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसा करने वाली गाड़ी की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है।
.jpg)