- सरकार की योजनाओं का सभी को मिलेगा लाभ- अधि0अधि0 नगर पालिका
जायस/अमेठी। जनपद के नगर पालिका परिषद जायस के शैलेन्द्र कुमार मिश्र बने नये अधिशासी अधिकारी, कल नवागंतुक अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र जायस नगर पालिका परिषद की सम्भाली जिम्मेदारी। नवागंतुक अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र इससे पहले उत्तर प्रदेश पालिका केन्द्रीयत प्रशासी सेवा अधिशासी अधिकारी फरीदपुर बरेली मे कार्यरत रहते हुये जनता को बेहतर सेवा दे चुके थे। 14 जून 2025 को स्थानांतरण होने के उपरांत अमेठी जनपद के नगर पालिका परिषद जायस के अधिशासी अधिकारी पद पर पुन नियुक्ति हुये। अगर शैलेन्द्र कुमार मिश्र की पूर्व तैनाती की बात करे तो शैलेन्द्र कुमार मिश्र फरीदपुर बरेली मे अपने पद की गरिमा को ध्यान मे रखते हुये बडे ही बाखूबी से अपना कार्यभार लम्बे समय तक सम्भाला था, सरकार के गाइड लाइन का पालन नगरीय निकाय निर्देशालय उ०प्र० लखनऊ उच्चाधिकारियों के आदेश को ध्यान मे रखते हुये सरकारी हर सुबिधाए विकास कार्यो को जनता तक मुहैया कराने मे कोई कोर कसर नही छोडते थे। फरीदपुर बरेली मे एक सफल इमानदार अधिकारी के रूप मे अपनी एक अलग छबि छोड आये है, यही नही अपने कार्यभार को बेहतर ढंग से निर्वाहन करने मे अनुभवी माने जाते है। इस को देखते हुये शाशन के आदेशानुसार हाल मे हुये स्थानांतरण मे साफ छबि वाले शैलेन्द्र कुमार मिश्र को अमेठी जनपद के बहुचर्चित नगर पालिका परिषद जायस की जिम्मेदारी सौपी गयी है। अब देखना ये है कि वहां विशेषताएं और यहां पर कार्य करने की शैली मे कितना अन्तर रहता है। सरकार की योजनाओं का लाभ विकास कार्यो की रुप रेखा नवागंतुक अधिशासी अधिकारी श्री मिश्र नगर पालिका जायस की जनता तक पहुचाने मे कितना सफल होते है , यह तो अब आने वाला वक्त या फिर नगर पालिका जायस की लगभग 33 हजार की जनता ही बयां कर पाएगी ।