जायस: तालाब व सरकारी खाते के जमीन पर दबंगो का कब्जा! राजस्व प्रशासन की मिलीभगत का लगा आरोप
June 13, 2025
जायस/अमेठी। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार भूमाफिया के खिलाफ एक बडी मुहीम छेड रखी है।अबैध कब्जाधारियों से सरकारी भूमि तत्काल मुक्त कराया जाये और भूमाफियाओ को चिन्हित कर उनपर कडी कार्यवाही कि जायें। अमेठी जनपद के तहसील तिलोई के अन्तर्गत नगर पालिका जायस अपने किसी न किसी कार्य को लेकर आये दिन सुर्खियों मे बना रहता है। इसी नगर पालिका के अन्तर्गत वार्ड नम्बर सात यानी मौल्बी खुर्द मे भ्रष्टाचार रूकने का नाम ही नही ले रहा है। आपको बताते चले कि जायस नगर पालिका के अन्तर्गत तिलोई राजस्व विभाग के मिलीभगत से तालाब व सरकारी खाते के नाम दर्ज जमीन 1604व1608 बेशकीमती सरकारी भूमि तालाब को भी लोगो ने पाटकर उसपर बडा कारोबार मील आदि लगा चुके है। खास बात तो ये है कि इसी वार्ड मे गाटा सख्या 2664 जो नवीन पर्ती दर्ज है। कुछ लोगो ने पहले उसको कब्जा किया फिर उसी जमीन को किसी तीसरे व्यक्ति के हाथ मोटी रकम लेकर बेच भी दिया गया है। सूत्रो की माने तो इसकी शिकायत भी कई बार की गयी थी लेकिन विभागीय जांचकर्ता अधिकारी खानापूर्ति करके मामले को रफा दफा कर दिया था जहा एक तरफ सरकार के सख्त आदेश की तालाब खाता व सरकारी भूमि पर से तत्काल भूमाफियाओं का कब्जा हटवाकर जमीन को मुक्त करायी जाये! वही तिलोई राजस्व प्रशासन अपने चन्द फायदे के लिये भूमाफियाओं पर इस तरह मेहरबान है। कि सरकारी करोड़ो की सम्पत्ति गाटा सख्या 1604व 1608 पर नव निर्माण करके मील लगाकर कारोबार किया जा रहा है ऐसे बडे भूमाफिया कब्जा धारियों पर तिलोई राजस्व प्रशासन कि नजरे कब इनायत होगी या इसी तरह अबैध रूप से किये गये सरकारी भूमि करोडो के सम्पति पर कब्जाधारी फलते फूलते रहेगे।
.jpg)