Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कैसी है सोनिया गांधी की तबियत? सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन


कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, 'उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।'

बता दें कि बीते 9 जून को उनका इसी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट हुआ था। इसी टेस्ट के दो दिन पहले, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सोनिया गांधी की शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में कुछ जांच की गई थी।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ सालों में कई बार खराब हुई है। इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वह कई बार रूटीन चेकअप के लिए भी अस्पताल जाती रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |