Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी


प्रतापगढ़। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला प्रभारी कौशलेन्द्र पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ थीम पर हुई इस कार्यशाला की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।

बुधवार को भारतीय जनता पर्टी इस हेतु समग्र मार्गदर्शन के लिए जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवस्तव जी की उपस्थिति रही। श्रीवास्तव जी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रभावशाली नेतृत्व प्राप्त होना ‘हम सभी का सौभाग्य है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ’ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना ‘हम सब की जिम्मेदारी है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की।

अभियान के जिला संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा गया है। ग्राम ध्वार्ड ध् शक्ति केन्द्र ध् बूथ स्तर पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चैपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शहरों में मोहल्ला चैपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चैपाल का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा। मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि का प्रवास होगा। जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों ध् कॉलेजों ध् शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन गौतम, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, भूपेश त्रिपाठी, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अजय वर्मा,राम आसरे पाल, छेदी राम सरोज, यशोदा शुक्ला, अनुराग मिश्र, नितिन केसरवानी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, कार्यक्रम सह संयोजक द्वय ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, शुभम सिंह, रुचि केसरवानी, विजय मिश्र, रजत सक्सेना, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, मुदित सिंह, विजय तिवारी नीटू, अभय सिंह, विक्रम सिंह,पवन वर्मा, अंकित तिवारी, कमलेश गिरी, राजेश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |