Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, वर्षों की सेवा को मिला सम्मान


बाराबंकी। पुलिस सेवा में वर्षों तक समर्पित भाव से कार्य करने वाले आठ जांबाज पुलिसकर्मियों को सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स,  में ससम्मान विदाई दी गई। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे इन कर्मियों के सम्मान में आयोजित समारोह का माहौल भावुक कर देने वाला था।एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक ,  राजीव कुमार मिश्र , उप निरीक्षक ,प्रमोद कुमार सिंह ,उप निरीक्षक ,  अजय कुमार राय ,उप निरीक्षक रामऔतार , उप निरीक्षक ,  संजय कुमार सिंह ,प्रधान परिचालक (रेडियो)  अनुपम श्रीवास्तव ,कर्मशाला कर्मचारी (रेडियो)  राजकुमार सिंह उप निरीक्षक ,राजा राम शामिल रहे। इस मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  रितेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक  राजेश कुमार व अन्य अधिकारीगण और पुलिसकर्मी भी भावविभोर हो उठे।विदाई समारोह में साथियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनके अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।इन आठ कर्मठ अधिकारियों ने पुलिस विभाग की गरिमा को अपने समर्पण और सेवा से ऊंचा उठाया, जिनकी स्मृतियाँ विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |