Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला फेल! केवल 43 मरीज हुए पंजीकृत


अमेठी। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला उप स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में असफल साबित हुआ। शनिवार को आयोजित इस मेले में केवल 43 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 13 मरीजों की जांच केवल कागजों पर ही दिखाई गई। डॉ सुमिरन की अगुवाई में आयोजित यह कार्यक्रम प्रचार प्रसार के अभाव में दम तोड़ दिया। सबसे अहम बात यह रही कि कोई भी गर्भवती महिला मेला स्थल पर नही पहुँची जो कि इस मेले का मुख्य लाभार्थी मानी जाती हैं। मेले में मरीजों को मुफ दवाएं उपलब्ध कराई गई। विभाग की ओर से फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा , लैब टेक्नीशियन काजल नायक, एएनएम सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुएं मौजूद रही। वहां उपस्थित मरीजो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम को केवल आयुष डॉक्टरों के भरोसे संचालित किया जा रहा है। जनपद स्तर के एक भी डॉक्टर कार्यक्रम स्थल पे तैनात नही किये गए। यह शिकायत सिर्फ एक स्वास्थ्य केंद्र की नही बल्कि सभी केंद्रों की है। उपस्थित लोगों के अनुसार कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |