Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: वृद्धा पेंशन योजना में बड़ा खुलासा! एक साल में मृत हो गए वृद्धा पेंशन के 3957 लाभार्थी, अब डाटा से हटेगा नाम, नए होंगे शामिल, 1.17 लाख को मिल रही पेंशन


बाराबंकी। जनपद में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत एक बड़ी कार्यवाही की जा रही है। समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि वृद्धा पेंशन लेने वाले 3957 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, फिर भी उनके नाम पेंशन सूची में दर्ज हैं। अब इन मृतकों और अपात्रों के नाम डाटा से हटाए जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, जिले में कुल 1 लाख 17 हजार 985 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है। पेंशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से मृतकों और अपात्रों की पहचान कर सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्यवाई हर साल वित्तीय वर्ष के अप्रैल, मई और जून माह में सर्वे कर किया जाता है। ताकि पेंशन का लाभ केवल पात्र वृद्धजनों को ही मिल सके। इस बार हुए सर्वे में जिले के 15 ब्लॉक और छह तहसीलों में 3957 वृद्ध पेंशन के लाभार्थी मृत पाए गए हैं। जबकि अपात्र कोई नहीं मिला है। अधिकारी बताते हैं की मृतक लाभार्थियों के स्थान पर पात्र एवं वंचित वृद्धजनों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब इस वित्तीय वर्ष की वृद्धा पेंशन की पहली तिमाही किस्त जून माह के अंतिम सप्ताह तक लाभार्थियों के खातों में आ सकती है। इसमें प्रति माह एक हजार रुपये की तहत तीन हजार रुपये की धनराशि आएगी। इसके बाद सितम्बर, दिसंबर और फिर अंतिम किस्त मार्च में आएगी।

समाज कल्याण विभाग के ्रसाथ ही महिला कल्याण और दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा भी अपने पेंशनार्थियों की जांच कराई गई है। जिसमें मृतक और अपात्र हो चुके काफी संख्या में लाभार्थी सामने आये हैं। इन सभी को लाभार्थी सूची से अब बाहर का रास्ता दिखाने की कार्यवाई शुरू कर दी गई है। वहीँ तीनों योजनाओं में जाँच के बाद पात्र मिलने वाले नए आवेदनों को शामिल कर सम्बंधितों को पेंशन का लाभ दिया जायगा।

अभिलाषा त्रिपाठी प्रभारी जिला समाज कल्याण ने कहा कि निदेशालय के आदेश पर तीनों पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन कर्मचारियों द्वारा किया गया है। वृद्धा पेंशन के 3957 लाभार्थी मृतक मिले हैं। इन्हे डाटा से बाहर किया जा रहा है। वहीँ आने वाले नए आवेदनों की जाँच के बाद मिलने वाले पात्रों को योजना में शामिल किया जायगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |