Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः एक पेड़ माँ के नाम 2.0 थीम पर! कलेक्टर परिसर मे विधायक ने लगाया पीपल का वृक्ष


कन्नौज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0 थीम पर मा0 विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीपल का वृक्ष व जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पीपल का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम-जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने लिए प्रेरित किया जाए। वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं, न केवल हमें वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम थीम के अन्तर्गत सभी लोग पेड़ अवश्य लगाए। जिससे भावी पीडी़ को उपहार स्वरूप कुछ दे सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नीम का वृक्ष, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आशीष कुमार सिंह ने आम का वृक्ष, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार ने जामुन का वृक्ष, डिप्टी कलेक्टर अविनाश कुमार गौतम ने पीपल का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |