Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भाजपाइयों ने अपने जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर मनाई उनकी 300 वीं जयंती


प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अहिल्याबाई जी ने अपने ससुर मल्हार राव के निधन के बाद होलकर राज्य का शासन संभाला और 1766 से 1795 तक राज्य की जिम्मेदारी निभाई।अहिल्याबाई एक न्यायप्रिय और कुशल प्रशासक थीं। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सुधार किए। अहिल्याबाई भगवान शिव की भक्त थीं और उन्होंने मंदिरों और घाटों का निर्माण करवाया। उन्होंने पूरे भारत में कई धर्मशालाएँ भी बनवाईं।

मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अहिल्याबाई की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। वे एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपनी दृढ़ता, न्यायप्रियता और सेवा भावना से समाज को एक नया रूप दिया। उनकी विरासत आज भी जीवित है और लोग उन्हें लोकमाता के रूप में सम्मान करते हैं।महान शासक को श्रद्धांजलि देने के लिए इंदौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डा रखा गया है । इसी तरह इंदौर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय रखा गया है।

जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें 8 वर्ष से 15 वर्ष उम्र में प्रथम स्थान पर अर्पिता मिश्रा, द्वितीय स्थान पर आयुष त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान पर अर्पणा तिवारी को मिला, वहीं 16 वर्ष से 25 वर्ष तक की उम्र में प्रथम स्थान पर निताक्षी, दूसरे स्थान पर शुभम यादव एवं तीसरी स्थान पर कृष्णा शर्मा रहीं। इन सभी छात्रों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वय राजेश सिंह, पवन गौतम, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अजय वर्मा,राम आसरे पाल, छेदी राम सरोज, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, विजय मिश्र, पवन वर्मा, सुनील गोयल,प्रतिभा सिंह, सूर्यकांत निराला, मुदित सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी,पंकज सिंह, विजय तिवारी नीटू,अशोक सिंह, अभय सिंह, दीपेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |