कन्नौज: विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई जयंती
June 01, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के विधान अध्यक्ष उमेश पाल के आवास पर जयंती मनाई भगवान शिव जी की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती मनाई गई।
विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल के आवास पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के हजारों मंदिरों का जिर्णाेद्धार कराया जिसमें सोमनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर सहित आधा दर्जन ज्योतिर्लिंग शामिल है। अहिल्याबाई होलकर एक मराठा शासिका थी जो मालवा राज्य की शासक थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में कई कल्याणकारी और परोपकारी कार्य किया जिससे उन्हें लोकमाता की उपाधि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करने के लिए प्रेरित किया इस मौके उमेश पाल, अंशू पाल, आशीष पाल, रोहित पाल, अखिलेश पाल, सौरभ पाल, वीरेन्द पाल आदि लोग मौजूद रहे।