प्रतापगढः सपाइयों ने जिला कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई 300वीं जयंती
June 01, 2025
प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पारसनाथ पाल एडवोकेट व संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी, सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी। उन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। अहिल्याबाई होलकर अपने शासनकाल में भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थों और अन्य स्थानों पर मंदिर, कुओं, तालाबों एवं सड़कों का निर्माण कराया। अहिल्याबाई होलकर शिवभक्त थी उन्होंने ही काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की, सोमनाथ मंदिर बनवाया, उन्होंने मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन के लिए किया। भूखों के लिए अन्नसत्र व प्यासे के लिए भी योजना चलाई। उन्होंने आत्म- प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग कर हमेशा न्याय करने का प्रयास किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया, अहिल्याबाई होलकर के जीवन में दो प्रकार की विचारधारा थी, एक में उनको देवी का अवतार की पदवी दी गई और दूसरी में उनके अति उत्कृष्ट गुणों के साथ अंधविश्वासों और रूढ़ियों के प्रति श्रद्धा को भी प्रकट किया। सभी समाजवादी साथियों को महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ.रामबहादुर पटेल, राजकुमार पाल चंचल, जगदीश यादव, कृष्ण कुमार पाल, सुशील पाल, सुनील यादव, अमन पाल, सागर पाल, पप्पू पाल, अनिल मौर्या, शिवम पाल, विपिन सरोज, रमेश यादव, पारसनाथ यादव, जगदीश पाल, संदीप पाण्डेय, विकास यादव, मानवेन्द्र पटेल, रामकरन पाल, बंटी पाल, अहमद अली, राजू यादव, जावेद अकबर, विशाल मौर्या, सुभाष पाल, संतोष यादव, अरविंद यादव, अब्दुल खालिक, राम प्रताप पाल, उमेश कुमार, तौहीद खान, जमीर अहमद, शराफत उल्ला, शान मोहम्मद, सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।