अमेठीः भाजपा मंडल संग्रामपुर मे एक अध्यक्ष सहित 16 की बनी टीम
June 15, 2025
अमेठी। रविवार को संग्रामपुर भाजपा पार्टी की बैठक रणंजय इण्टर कॉलेज ठेंगहा में आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता अमेठी भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संग्रामपुर भाजपा के प्रभारी देव प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता वृन्देश्वरी द्विवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर चंद्र केश यादव की उपस्थिति में संग्रामपुर के वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संग्रामपुर की भाजपा संगठन टीम का विस्तार किया। जिसमें 7 सामान्य ,6 पिछड़ा ,03 अनुसूचित जाति के कंधों पर टीम मजबूत करने का भरोसा जताने हुए उन्हें पदासीन किया गया।इस संगठन में दो वर्तमान महिला प्रधान को भी जगह मिली है। संगठन में मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह परिहार, कन्हैया लाल पाण्डेय, माधुरी रजक,बद्री सोनी, सुनील मौर्य,व अनल जीत कोरी को बनाया गया। महामंत्री के लिए पुराना चेहरा आलोक तिवारी व नया चेहरा आनंद यादव के रूप में रहा, मण्डल मंत्री आयुषी पाण्डेय,विक्रम कोरी , गुड़िया चैरसिया, कपिल देव वर्मा,राम सिंह,और प्रवीण यादव को बनाया गया वहीं कोषाध्यक्ष महराज मिश्र को बनाया गया।मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि नयी पारी नये चेहरे पर भरोसा करके खेली जाएगी।भाजपा का संगठन पहले से मजबूत था अब नयी टीम बनने से संगठन बहुत ही मजबूत बन गया है।