Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रात को दोस्तों संग पार्टी कर रही थी लड़की, रील बनाने-बनाते 13वीं मंजिल से गिरी


बेंगलुरु के परप्पन अग्रहारा इलाके में एक 20 वर्षीय युवती की 13वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. यह हादसा एक निर्माणाधीन इमारत में हुआ, जहां युवती कथित तौर पर सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रही थी.

पुलिस के अनुसार, युवती अपने दोस्तों के एक समूह के साथ देर रात पार्टी के लिए उस इमारत में गई थी. इसी दौरान प्रेम संबंध को लेकर आपसी विवाद हो गया. तनाव के बीच युवती ने "Sad Reel" बनाने की कोशिश की, लेकिन अचानक फिसलकर लिफ्ट शाफ्ट में गिर पड़ी. बताया जा रहा है कि मृतका एक शॉपिंग मार्ट में काम करती थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी. घटना के बाद उसके दोस्त मौके से फरार हो गए.

साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी फातिमा ने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, वे निर्माणाधीन इमारत में पार्टी कर रहे थे और फिर छत पर जाकर रील बना रहे थे, तभी युवती फिसल गई और गिर गई. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रेम संबंध का कोई कारण था या नहीं, जांच जारी है. मामला अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट के तहत दर्ज किया गया है.” परप्पन अग्रहारा पुलिस इस रहस्यमय मौत की विस्तृत जांच में जुटी हुई है. इससे पहले बिहार के बेगूसराय में रील बनाने के चक्कर में एक बाइक सवार पेड़ से टकरा गया था. इस चक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

चश्मदीदों ने बताया कि 22 साल का युवक बाइक चलाते वक्त रील शूट कर रहा था तभी अचानक से सामने से चले आ रहे हैं बुर्जुग को बचाने के चक्कर में अनबैलेंस हो गया और पेड़ से टकरा गया. इसके तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |