मुख्यअतिथि के रुप में उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, विशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
सोनभद्र। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह जी ने पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ल ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार जी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर-1725-मे महाराष्ट्र में अहमदनगर जनपद चौड़ी ग्राम सभा में-31-मई को जन्म लिया था अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त रही मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अद्दम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया धर्मशाला और बावडिया का भी निर्माण कराया उन्होंने बड़ी संख्या में धर्मशालाएं बावडीया और घाट बनवाया जो समाज कल्याण और धार्मिकता का प्रतीक है उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है अयोध्या और बैमीषरण्य में भी उन्होंने मंदिरों और घाटों का जीर्णाेद्धार कराया सुशासन और धर्म संतुलन बनाए रखा अहिल्याबाई होल्कर ने अपने काम के प्रति सतर्क रहते हुए राष्ट्र धर्म को निभाया आदर्श शासन की शिल्पकार प्रशासनिक दक्षता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों में भी दक्ष रही उन्होंने खुद ही लगान वसूली न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान का कार्य प्रारंभ किया न्याय के प्रति रानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्याय प्रिय शासक थी और शासन काल में उन्होने किसी को अन्याय करने नहीं दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर शासक होते हुए भी स्वयं को जनसेवक मानती थी उन्होने विभिन्न धार्मिक क्षेत्रों का जीणोद्धार कराकर दृष्टि व भावना का परिचय दिया उन्होने कहा कि नए भारत की परिकल्पना में अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन प्रेरणा देता है। जिसमें प्रमुख रुप से सोभनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, बैजनाथ मंदिर,मल्किार्जुन मंदिर, ओंमकारेश्वर मंदिर,नागनाथ मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगो का जीर्णोद्धार कराया था। सम्मेलन मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, नार सिंह पटेल, अनूप तिवारी, शशांक मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, बहादुर सिंह, विनय श्रीवास्तव, राजेश चौरसिया, सहित आदि लोग मौजूद रहे।