राजस्व का लगाया जा रहा चूना नदियों को अस्तित्व का खतरा।।
श्रवण कुमार(बभनी रिपोर्टर)
सोनभद्र ।जिले के बभनी थाना क्षेत्र में परसाटोला नदी से बालू का अवैध खनन दिन दहाड़े बेखौफ किया जा रहा है। बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला नदी से बालू खनन किया जा रहा है। माफिया इस खनन सामग्री को ऊंचे दामों में बेचकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी आसनडीह मुख्य मार्ग
परसाटोला नदी में पुल के पास दिन दहाड़े बालू अवैध खनन किया जा रहा है।बालू निकालने वालों के हौसले बुलंद हैं न ही उन्हें शासन प्रशासन का डर है। पुल के पास अवैध खनन कर पुल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।दिन उजाले नदी में टैक्टर लगा कर अवैध खनन करने से ही दिख रहा कि बालू खनन करने वालों के हौसले कितना बुलंद हैं।
खनन माफिया खुलेआम अवैध गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने मिलीभगत का आरोप लगाया है।परसा टोला नदी में अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि यह लोग खनन करते करते नदी के बीच में बने पुलिया के पास तक जा खुसे। जिससे बभनी आसनडीह मुख्य पर परसाटोला नदी में बनी पुलिया के पिलर कमजोर होने की आशंका है जताई जा रही है।
इस सम्बन्ध में उप जिलाअधिकारी निखिल यादव से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि जानकारी हुई है इसमे जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।