सोनभद्र। भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद बोले- सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग मरे।
सोनभद्र। भाजपा सांसद द्वारा विवादित बयान दिया गया कि जिनका सिंदूर छिन गया उनमें वीरांगना का भाव नहीं था विवादित बयान को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगडा के विरोध में प्रदर्शन किया गया और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगाते हुए नारी शक्ति का अपमान बंद करो बंद करो भाजपा सरकार ,नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि आए दिन भारतीय जनता पार्टी के लोग मां बहनों पर विवादित बयान देने का काम कर रहे हैं अभी हाल में ही कर्नल सोफिया को पाकिस्तान की बहन बताना दुर्भाग्यपूर्ण रहा मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम ने तो यहां तक कर डाला कि देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार नारी शक्ति नारी वंदन महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन यही भारतीय जनता पार्टी की उच्च पद पर बैठे लोग केवल नारी का अपमान कर रहे हैं और आए दिन देश प्रदेश की मां बहनों पर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं प्रमोद यादव ने कहा कि हमें देश की सेना,पर गर्व है जिस तरीके से पहलगाम घटना घटी हमारे देश की जनता का खून अभी ठंडा नहीं हुआ कि यही भारतीय जनता पार्टी के लोग जिस तरीके से महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं ऐसे में जनता इनको माफ नहीं करेगी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं समाजवादी पार्टी के नेता मनीष त्रिपाठी सुरेश अग्रहरि ने कहा कि नारी का सम्मान होना चाहिए। भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन यह सरकार मुख दर्शक बनी हुई है, प्रदर्शन में मुख्य रूप से विमलेश विश्वकर्मा कन्हैया प्रजापति विनोद यादव गोपाल गुप्ता धीरज कुमार भारती, जय कुमार भारती सुरेंद्र बिया र, नौशाद खान मौजूद रहे