Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,टेंट लगाते समय हुआ हादसा,पुलिस कर रही जांच


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में टेंट लगाते समय मजदूर की मौत हो गई। बता दें कि उसकी पहचान (24) वर्ष के शिव चरन के रूप में हुईं, रामबक्स खेड़ा मजरा समेसी का रहने वाला था। वहीं शिव चरन नेवाज खेड़ा गांव के टेंट हाउस में काम करता था। करंट लगने पर टेंट हाउस मालिक रामपाल उसे मोहनलालगंज के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सीएचसी रेफर कर दिया, सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक युवक की शादी नहीं हुई थी। हादसे की जानकारी होने पर शिव चरन के पिता महेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीएचसी पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं पुलिस ने लोगों से पूछताछ करके मामले की जांच शुरू कर दीं हैं। घर वालों करो रो रो कर बुराहाल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |