Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नालियों में गोबर बहाने और गंदगी फैलाने पर हटाई गईं अवैध डेरियां


लखनऊ। राजधानी के राजाजीपुरम और कैंपबेल रोड इलाके में नगर निगम ने गुरुवार को अवैध डेरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ये डेरियां लगातार गोबर को नालियों में बहा रही थीं और इलाके में गंदगी फैला रही थीं, जिससे नालियां जाम हो रही थीं और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर और अपर नगर आयुक्त डॉ.अरविंद कुमार राव के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पशु कल्याण अधिकारी डॉ.अभिनव वर्मा ने किया। उनके साथ पुलिस बल और नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौके पर मौजूद रहा।इस अभियान में मौके से 11 भैंसें, 2 गायें और 1 पड़वा बरामद किए गए। सभी जानवरों को ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस में भेजा गया है। नगर निगम ने साफ किया है कि ये जानवर तभी छोड़े जाएंगे जब मालिक नियमानुसार जुर्माना भरेंगे।

नगर निगम को इस इलाके से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गोबर नालियों में बहा रहे हैं और खुले में गंदगी फैला रहे हैं, जिससे मोहल्ले में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है।लखनऊ नगर निगम के नियमों के अनुसार शहर के अंदर डेरी चलाने की अनुमति नहीं है। शहरी क्षेत्रों में सिर्फ दो गायों को पालने की ही अनुमति मिलती है और वो भी लाइसेंस के साथ। इसके अलावा भैंसों को ‘अपदूषण कारक पशु’ माना गया है, इसलिए नगर निगम के अधिनियम 1959 के तहत शहर में भैंस पालने की इजाजत नहीं दी जाती। इस कार्रवाई में पशु कल्याण विभाग की टीम से मनोज सिंह,फुरकान, अभिनव और शिवेक ने भी सक्रिय सहयोग किया। नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |