Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: कंपोजिट विद्यालय में अभ्युदय योजना का भूमि पूजन, स्मार्ट क्लास से लैब तक की सुविधाएं मिलेगी



उन्नाव। जनपद के सफीपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट अभ्युदय योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय अटवा में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने विधि-विधान से हवन और भूमि पूजन कर योजना का शुभारंभ किया।योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस करना है। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी। विद्यालय में कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और पुस्तकालय शामिल हैं। साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की प्रयोगशालाएं बनेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |