Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः तेज आंधी में गिरी दीवार, बच्चा घायल,पेड़ की डाल से टकरा कर दंपती जख्मी


बीसलपुर। क्षेत्र में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर के मोहल्ला दुबे में स्थित एक खाली प्लॉट की बाउंड्री वॉल तेज हवाओं में भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे में वहां से गुजर रहा बुधपाल का बेटा विशाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर विशाल को बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसी बीच, पीलीभीत मार्ग स्थित ग्राम कासिमपुर मोड़ पर तेज आंधी में दो पेड़ गिर गए। उसी समय ग्राम अर्जुनपुर निवासी श्रीकृष्ण अपनी पत्नी तुलसा देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पेड़ की गिरती हुई डाल में उलझ गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |