रुद्रपुर: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयेजित
May 22, 2025
रुद्रपुर। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखण्ड जनपद-शाखा ऊधम सिंह नगर का द्वि वार्षिक अधिवेशन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर दीप चैधरी की अध्यक्षता एवं श्री प्रदीप कुमार यादव जिला मंत्री के संचालन में ए० एन० झॉ इण्टर कालेज रूद्रपुर में आयेजित हुआ।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर० एस० ऐरी एवं श्री मनोहर मिश्रा विशेष आमंत्रित अतिथि, राजकुमार चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रा० शि० संघ, श्रीमती सुषमा चैधरी प्रदेश अध्यक्ष परिवहन, श्री कुवेर मावड़ी जिला अध्यक्ष नैनीताल, श्री रमेश जोशी मण्डलीय अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह अध्यक्ष वाहन चालक आदि के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपने विचारों से सदन को सम्बोधित किया एवं सरकार से समवर्गीय कर्मचारियों की न्यायोचित मॉगो को यथा समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियो ने पुरानी पेंशन अनुबन्ध करने की अपील की। अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष श्री बी० एन० बेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राठौर, उपाध्यक्ष श्री होरी लाल, जिला मंत्री श्री प्रदीप कुमार यादव, संयुक्त मंत्री-2 श्री महेन्द्र चैधरी एवं श्री परशुराम संगठन मंत्री-2 श्री राजू जीना, संप्रेक्षक श्री कल्याण सिंह नेगी उपरोक्त निर्विरोध कार्यकारिणी निर्वाचित की गयी।
जिसमें श्रीमती वंदना रावत, किशोर विश्वकर्मा, रमेश जोशी भीम त्रिपाठी, निखिल चैधरी, विरेन्द्र पाण्डेय, हरजीत सिंह अमरदीप चैधरी, प्रदीप यादव, नितेश शर्मा, मोहित त्रिपाठी, संग्राम सिंह, परशुराम जग्गी, मोहन राठौर, विपिन चैहान, विपिन त्रिपाठी, रविन्द्र जीत सिंह आदि।।