Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखानाः आवेदन प्रक्रिया हुई संपन्न


मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मंगलम इंटर कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 6 एवं नगर अध्यक्ष के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए हैं।नामांकन के पश्चात साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया प्रारंभ हुई  जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आवेदकों की कार्यशैली, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जनसंपर्क कौशल की परख करते देखे गए। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे  प्रभात सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य मजबूत, जमीनी और सक्रिय नेतृत्व को उभारना है, जो कांग्रेस को गांव-स्तर तक मजबूती प्रदान कर सके। इस मौके पर राधेश्याम धोबी, केडी मिश्रा, खुर्शीद अजीज, अकमल खान, अशोक श्रीवास्तव, कामता प्रसाद मिश्रा, सुनील सिंह, रिफाकत चयन प्रक्रिया के कोर कमेटी में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |