Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विधानसभा चुनाव 2027ः सपा ने शुरू की तैयारी


अमेठी। समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक का संचालन जिला महासचिव एडवोकेट अरशद अहमद ने किया।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों का गठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गईपार्टी ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनाव में सफलता मिल सकती है।जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पंचायत से विधानसभा तक पार्टी का लक्ष्य गरीब, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाना है। उनके अनुसार भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों और युवाओं को सिर्फ वादे दिए हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बाकी ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस मौके पर राम उदित यादवजिलाअध्यक्ष सपा, अरशद अहमद जिला महासचिव,संग्राम सिंह,महेंद्र यादव,मनीराम वर्मा, जियालाल,राकेश यादव, हीरालाल यादव,विश्वनाथ यादव, राकेश यादव,इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |